इस एक्ट्रेस ने शाहिद कपूर को बताया अपना क्रश

साल 2003 में आई शाहिद कपूर की फिल्म इश्क विश्क सुपरहिट रही थी

इस फिल्म में शाहिद कपूर अमृता राव और शहनाज़ ट्रेज़रीवाला के लव ट्रायंगल ने सबको हर किसी को सच्चे प्यार और अट्रैक्शन के बीच का फर्क समझा दिया था

इस बार फिर से व्यूवर्स को लव वाली क्लास देने के लिए फिल्म का सीक्वल इश्क विश्क रिबाउंड बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाला है

इस फिल्म में नेला ग्रेवाल लीड रोल में नजर आने वाली हैं. हाल ही मे एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में अपने क्रश शाहिद कपूर के बारे में बताया.

नैला ने कहा कि एक समय पर एक्‍टर शाहिद कपूर पर क्रश था. एक्ट्रेस ने आगा कहा-  'इश्क विश्क' फिल्म मुझे काफी पसंद आई थी.  'मैंने इसे कई बार देखा है और बड़े होते हुए शाहिद कपूर मेरे क्रश हो गए थे

एक्ट्रेस ने कहा-  अब इस फिल्‍म के नए वर्जन 'इश्क विश्क रिबाउंड' में चांस मिलना वास्तव में मेरे लिए एक सपने के जैसा है. अब मुझे यकीन हो गया है कि सच में ही टाइम आने पर सब के सपने सच होते हैं.

'इश्क विश्क रिबाउंड' में नैला के अलावा रोहित सराफ, पश्मीना रोशन और जिबरान खान भी हैं. इसी साल 28 जून को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी