इन जगहों पर हैं माता दुर्गा के नौ स्वरूपों के मंदिर
By Neha
शक्ति पर्व नवरात्रि में माता दुर्गा के सभी नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। लेकिन देश के विभिन्न हिस्सों में कुछ स्वरूप के कई मंदिर मिलते हैं तो कुछ स्वरूप के मंदिर बेहद कम हैं। आइये जानते हैं माता दुर्गा के नौ स्वरूप के मंदिर कहां-कहां हैं
By Neha
माता शैलपुत्री मंदिर, काशी शैलपुत्री का अर्थ है हिमालय की पुत्री। मान्यता है कि जन्म के बाद शैलपुत्री काशी आईं थीं और यहीं विराजमान हो गईं। नव दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री का प्राचीन मंदिर काशी के घाट पर स्थित है।
By Neha
मां ब्रह्मचारिणी मंदिर, वाराणसी ब्रह्मचारिणी का अर्थ है तप की चारिणी यानी तप का आचरण करने वाली। माता पार्वती की दूसरी शक्ति मां ब्रह्मचारिणी का मंदिर वाराणसी के बालाजी घाट पर स्थित है।
By Neha
मां चंद्रघंटा मंदिर, प्रयागराज माता पार्वती की तीसरी शक्ति मां चंद्रघंटा हैं, इनके सिर पर घंटे के आकार का अर्द्धचंद्र स्थित है। इन्हें भगवान शिव पति के रूप में प्राप्त हुए थे। इस शक्ति का मंदिर प्रयागराज में स्थित है।
By Neha
कूष्मांडा मंदिर, कानपुर नव दुर्गा का चौथा स्वरूप कूष्मांडा का मंदिर कानपुर के घाटमपुर ब्लॉक में स्थित है। ये अपने भीतर ब्रह्मांड को समाए हुए हैं, इसीलिए इन्हें कूष्मांडा कहा जाता है।
By Neha
स्कंदमाता मंदिर, वाराणसी नव दुर्गा का पांचवा स्वरूप स्कंदमाता का प्राचीन मंदिर वाराणसी में स्थित है। भगवान स्कंद की माता होने के कारण ही इनका नाम स्कंदमाता पड़ा।
By Neha
कात्यायनी मंदिर, एवेर्सा माता दुर्गा की छठीं शक्ति कात्यायनी का प्रसिद्ध मंदिर कर्नाटक के अंकोला के पास एवेर्सा में कात्यायनी बाणेश्वर के नाम से स्थित है।
By Neha
कालरात्रि मंदिर, वाराणसी माता की सातवीं शक्ति कालरात्रि का मंदिर भी वाराणसी में स्थित है। यह स्वरूप संकट का नाश करने वाली हैं, इन्होंने अनेक बार राक्षसों का वध किया, इसीलिए ये कालरात्रि कहलाईं।
By Neha
महागौरी मंदिर, लुधियाना माता के इस स्वरूप का रंग अत्यंत गौर (श्वेत) है, इसीलिए ये महागौरी कहलाती हैं। नव दुर्गा की आठवीं शक्ति महागौरी का प्रसिद्ध मंदिर लुधियाना में है। यूपी के वाराणसी में भी इनका एक मंदिर है।
By Neha
माता सिद्धिदात्री मंदिर, सतना माता दुर्गा की नवीं शक्ति माता सिद्धिदात्री का मंदिर सतना, सागर, वाराणसी, देवपहाड़ी में है। माता के इस स्वरूप की पूजा से भक्त को हर तरह की सिद्धि की प्राप्ति होती है।
By Neha