इस क्लैश में बाजी कोई एक मार ले जाएगा और दूसरे को मुंह की खानी पड़ सकती है. अक्षय कुमार और अजय देवगन बॉलीवुड के बड़े स्टार्स हैं, जो समझदारी से काम लेने के लिए जाने जाते हैं.
इस बार अक्षय और अजय दोनों ने अपनी फिल्मों को रिलीज करने के लिए ईद का मौका चुना है जिस पर अधिकतर सलमान खान का कब्जा रहता है
सभी ट्रेड एनालिस्ट की नजरें बड़े मियां छोटे मियां और मैदान के क्लैश पर टिकी हुई है कि आखिर इस बार कौन बॉक्स ऑफिस का सिकंदर बनता है और किसका बोरियां- बिस्तर पैक होता है
जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर ईद का असली सुल्तान कौन है
अक्षय कुमार की सुपरहिट साइकोलॉजिकल थ्रिलर कॉमेडी और हॉरर ड्रामा भूल भूलैया भी ईद पर रिलीज हुई थी. ये फिल्म सुपरहिट रही थी
भूल भूलैया
18 सितंबर 2009 को रिलीज हुई सलमान खान की एक्शन-थ्रिलर वॉन्टेड साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी
वॉन्टेड
चुलबुल पांडे बन सलमान खान ने 2010 पर राज किया. ईद पर रिलीज हुई उनकी फिल्म दबंग सुपरहिट रही थी. 300 करोड़ के साथ ये साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.
दबंग
31 अगस्त को ईद पर बॉडीगार्ड रिलीज हुई थी. मलयालम फिल्म बॉडीगार्ड की रीमेक इस फिल्म में सलमान ने बॉडीगार्ड लवली सिंह की भूमिका निभाई थी. फिल्म सुपरहिट रही थी.
बॉडीगार्ड
ईद 2013 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने कई रिकॉर्ड बनाए और सबसे तेज 1 अरब रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई
चेन्नई एक्सप्रेस