चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno ने Camon 30 सीरीज लॉन्च की है. इस सीरीज में Camon 30, Camon 30 5G और Camon 30 Pro 5G शामिल हैं
इन स्मार्टफोन्स की 5,000 mAh की बैटरी 70 W तक वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
इन स्मार्टफोन्स को नाइजीरिया में लॉन्च किया गया है
Tecno Camon 30 के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस NGN 2,73,000 (लगभग 17,100 रुपये), 12 GB + 256 GB वेरिएंट का NGN 3,21,500 (लगभग 20,200 रुपये) है
इस स्मार्टफोन को Iceland Basaltic Dark, Sahara Sand Brown और Uyuni Salt White कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
Tecno Camon 30 5G का प्राइस NGN 4,52,000 (लगभग 28,400 रुपये) का है. यह Emerald Lake Green, Uyuni Salt White और Iceland Basaltic Dark कलर्स में उपलब्ध होगा
Tecno Camon 30 Pro 5G का प्राइस NGN 5,38,000 (लगभग 33,800 रुपये) का है. यह स्मार्टफोन Alps Snowy Silver और Iceland Basaltic Dark कलर्स में है