By rochita
स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर ग्राइंडर की जार लें। इसमें स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह से धोकर और काटकर डालें।
इसके बाद जार में चीनी डालकर इसे अच्छी तरह से पीस लें।
इसके बाद तैयार स्ट्रॉबेरी पल्प को एक बर्तन में निकालकर फ्रिज में डाल लें।
अब 1 कप दूध को अच्छी तरह से उबालकर इसे नॉर्मल टेम्प्रेचर पर आने के बाद इसे फ्रिजर में रखें।
जब दूध हल्का सा जम जाए, तो इसे एक गिलास में डालें और ठंडा स्ट्रॉबेरी पल्प डालकर इसे मिक्स करें।
अब आप चाहे, तो इसमें कटा हुआ काजू, बादाम और पिस्ता डालें।
अगर आपके बच्चों को ड्राईफ्रूट्स पसंद नहीं है, तो आप इसे स्किप भी कर सकते हैं।
इसके बाद इसमें थोड़ा सा बर्फ का टुकड़ा शेक में डाले आप चाहे तो ऊपर से आइसक्रीम भी डाल सकते है
अब ठंडी ठंडी स्ट्रॉबेरी शेक अपने परिवार वालो के साथ सर्व करे