श्वेता तिवारी से शादी करेंगे विशाल? अफेयर की खबरों पर एक्टर ने किया बड़ा खुलासा
By Neha
विशाल आदित्य सिंह ने श्वेता तिवारी संग अफेयर की खबरों पर खुलकर सफाई दी। उन्होंने इन बातों को सोशल मीडिया की अफवाह बताया।
By Neha
विशाल ने कहा कि श्वेता तिवारी उनकी बेहद अच्छी दोस्त हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।
By Neha
एक्टर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह श्वेता को ‘तिवारी जी’ कहने में सहज हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ‘मॉम’ कहने में कोई दिक्कत नहीं।
By Neha
श्वेता संग शादी की खबरों पर विशाल ने कहा कि लोग कुछ भी बोल सकते हैं। उनके मुताबिक, दूसरों की बातों से उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ता।
By Neha
विशाल ने कहा कि वह पुरुष हैं, इसलिए ऐसी बातों को झेल सकते हैं। लेकिन श्वेता एक महिला और दो बच्चों की मां हैं, इसलिए उन्हें इन अफवाहों का ज्यादा बुरा लगता है।
By Neha
एक्टर ने बताया कि अफवाहों के बाद वह और श्वेता अब पहले की तरह अक्सर नहीं मिलते। दोनों ने सार्वजनिक तौर पर साथ दिखने से भी दूरी बनाई है।
By Neha
विशाल ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा दुख तब होता है, जब करीबी लोग ही ऐसी बातों का मजा लेते हैं। उन्होंने ऐसी सोच को लेकर नाराजगी जताई।
By Neha
विशाल आदित्य सिंह रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से बाहर हो चुके हैं। शो से एविक्शन के बाद उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर कई खुलासे किए।
By Neha