सलमान खान (Salman Khan) की ओर से होस्ट किया जाने वाला शो बिग बॉस लोगों के बीच में हमेशा से ही चर्चा का विषय बनी रहता है.बिग बॉस 17 के बाद अब बिग बॉस ओटीटी 3 का फैंस इंतजार कर रहे हैं
शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के तौर पर कई सेलेब्स के नाम भी सामने आ रहे हैं. विक्की जैन (Vicky Jain) से लेकर शहजादा धामी(Shehzada Dhami) जैसे सितारों के नाम शो में हिस्सा लेने के लिए सामने आ रहे हैं
प्रतिज्ञा (Pratigya) फेम अरहान बेहल (Arhaan Behll) को शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया गया है. वैसे इस खबर की पुष्टि अब तक नहीं हुई है
‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ (Mann Ki Awaaz Pratigya) साल 2009 में ऑन एयर हुआ था. जिसमें अरहान बेहल ने इलाहाबाद के रहने वाले एक दबंग लड़के कृष्णा का किरदार निभाया था।
वो शो में लीड रोल में थे और पूजा गौर उनके ऑपोजिट लीड एक्ट्रेस थीं
ये शो काफी पॉपुलर हुआ और अरहान-पूजा को काफी फेम हासिल हुआ
बिग बॉस 17 के विजेता बने मुनव्वर फारुकी और शो के खत्म होने के बाद से ही बिग बॉस ओटीटी 3 की चर्चाएं शुरु हो चुकी हैं
वहीं बिग बॉस ओटीटी 2 काफी पॉपुलर हुआ. जिसके विजेता बने यूट्यूबर एलविश यादव