By Bharti
फ्रेंच फ्राइज़ खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होते हैं लेकिन एक ही तरीके से बने फ्राइस खाने में नीरस लग सकते हैं। ऐसे में आप एग फ्रेंच फ्राइज़ ट्राइ कर सकते हैं।
एग फ्रेंच फ्राइज़ खाने में बेहद ही टेस्टी होते हैं। इन्हें बनाने के लिए आलू के स्ट्रिप्स को अंडे के मिश्रण में कोट किया जाता है फिर उन्हें तेल में फ्राइ किया जाता है।
आलू,अंडे, कप मैदा, चावल का आटा, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च और ओरिगैनो।
सबसे पहले पांच आलू लें और अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद उन्हें छीलकर पतली स्ट्रिप्स में काट लें।
कटे हुए आलू को ठंडे पानी में भिगोएं और उन्हें टिशू पेपर में रखकर सुखा लें।
एक अलग बाउल लें फिर उसमें दो अंडे तोड़ेंकर डालें। इसके बाद मैदा, चावल का आटा और मसाला डालकर मिला लें।
अब कटे हुए आलू को अंडे के मिश्रण और मसालें में कोट कर अच्छी तरह मिलाएं।
एक कढ़ाही में तेल गर्म करें फिर उसमें कोटिड आलू को डीप फ्राई करें और गरमागरम परोसें।
तैयार है टेस्टी क्रिस्पी एंड क्रंची एग फ्रेंच फ्राइज़। गर्मागर्म चटनी के साथ परोसें।