“धुरंधर 2 पर फूटा राम्या का गुस्सा 😳 रणवीर के बालों पर तंज, बोलीं– पैसा बचाओ, OTT का इंतज़ार करो!”
कन्नड़ एक्ट्रेस और पूर्व सांसद राम्या ने धुरंधर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की
दर्शकों को सलाह दी– थिएटर में पैसा खर्च करने के बजाय OTT रिलीज का इंतज़ार करें
फिल्म के डायरेक्शन, डायलॉग्स, एडिटिंग और बैकग्राउंड स्कोर को बताया “बहुत खराब”
कहा– फिल्म ऐसे लगती है जैसे जल्दबाजी में बिना सोच-समझे रिलीज कर दी गई हो
रणवीर सिंह पर तंज– बोलीं उन्हें एक्टिंग नहीं, सिर्फ उनके बाल दिखे; मजाक में “बेस्ट सपोर्टिंग रोल” देने की बात कही
हिंसा पर सवाल– फिल्म को “हथियारों का विजुअल हैंडबुक” बताया, आम चीजों को हथियार की तरह दिखाने पर आलोचना
लॉजिक पर कटाक्ष– अवास्तविक सीन पर तंज, बोलीं “ऑस्कर नहीं, नोबेल प्राइज मिलना चाहिए”
डायरेक्टर को दी सलाह– जिंगोइज्म और प्रोपेगैंडा से बाहर निकलें
रणवीर सिंह के टैलेंट की तारीफ करते हुए कहा– वो इससे बेहतर फिल्म डिजर्व करते हैं