“9 करोड़ के चेक बाउंस केस में तिहाड़ पहुंचे राजपाल यादव: क्या बॉलीवुड और राजनीति की मदद से खुलेगा जेल का रास्ता?”

मशहूर कॉमेडियन अभिनेता राजपाल यादव ने करीब 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया।

मामला साल 2010 का है, जब उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए M/s Murali Projects Pvt Ltd से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, जिससे नुकसान हुआ और ब्याज व पेनल्टी जुड़ते-जुड़ते रकम करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई

बकाया चुकाने के लिए राजपाल यादव ने कई चेक जारी किए, लेकिन वे डिशऑनर हो गए, जिसके बाद Negotiable Instruments Act के तहत आपराधिक मामला दर्ज हुआ।

2 फरवरी 2026 को दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि राजपाल यादव को 4 फरवरी तक सरेंडर करना होगा, कोर्ट ने उनकी बार-बार की गई चूकों पर सख्त टिप्पणी की।

5 फरवरी 2026 को अदालत में पेश होकर उनके वकील ने 25 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट और नई पेमेंट स्कीम देने की बात रखी, लेकिन कोर्ट ने सरेंडर ऑर्डर वापस लेने से इनकार कर दिया।

इसके बाद राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया और उन्हें 6 महीने की सजा काटनी शुरू करनी पड़ी।

इस बीच, फिल्म और पॉलिटिक्स की दुनिया से मदद के हाथ आगे आए

समर्थकों का कहना है कि यह मदद सिर्फ पैसे की नहीं, बल्कि इंसानियत और साथ खड़े होने की भावना है।

प्रोफेशनल फ्रंट पर राजपाल यादव हाल ही में ‘Baby John’ और ‘Interrogation’ में नजर आए थे।

वह जल्द ही अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में दिखाई देंगे, जो 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/jcaxzbah/hindinewslive.in/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/jcaxzbah/hindinewslive.in/wp-includes/functions.php on line 5481