प्रियंका चाहर चौधरी के देसी लुक ने जीता फैंस का दिल 

प्रियंका चाहर चौधरी उड़ारियां सीरियल में तेजो का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं 

बिग बॉस 16 में आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में और ज्यादा इजाफा हुआ 

प्रियंका चाहर चौधरी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं 

फैंस को प्रियंका का हर अंदाज खूब भाता है

हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है 

वीडियो में प्रियंका किसी पंजाबी गाने पर डांस करती दिख रही हैं. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा,  बस हवा के साथ झूम रही हूं 

पर्पल कलर के इस सूट में प्रियंका बहुत प्यारी लग रही हैं 

उनका ये अंदाज फैंस को खूब भा रहा है