पूजा हेगड़े ने मुंबई में खरीदा अपना आलीशान घर 

अदाकारा पूजा हेगड़े ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है. जिसकी कीमत करीब 45 करोड़ रुपये बताई जा रही है

अदाकारा का ये घर सी-फेसिंग है. जहां से समंदर का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है

पूजा हेगड़े के इस घर का एरिया 4000 स्कॉयर फीट है. जो बहुत ही रॉयल और क्लासी है

खबर की मानें तो अदाकारा पूजा हेगड़े इस नए घर में अपने माता-पिता के साथ शिफ्ट होने वाली हैं

अगर ये रिपोर्ट्स सही निकलीं तो एक्ट्रेस मुंबई में भी एक आलीशान घर की मालकिन बन गई हैं

इससे पहले एक्ट्रेस का हैदराबाद में भी एक क्लासी घर है. जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करती रहती हैं

पूजा हेगड़े जल्द ही शाहिद कपूर स्टारर फिल्म देवा में नजर आने वाली हैं