“ट्रोलर्स पर भड़कीं पवित्रा पुनिया: ‘हमारी लाइफ आपकी रसोई नहीं...
टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने ट्रोलर्स को सर्जरी को लेकर एक्टर्स को निशाना बनाने पर कड़ी फटकार लगाई।
हाल ही में मौनी रॉय को सर्जरी और फिलर्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया
पवित्रा ने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए कहा— “ट्रोल करना बंद करो, यह आपकी रसोई नहीं है और न ही आपका खाना।”
उन्होंने साफ कहा कि किसी की पर्सनल चॉइस में दखल देना गलत है और एक्टर्स अपनी जिंदगी खुद जीते हैं।
मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि व्यंग्यात्मक कैप्शन और पोस्ट से ट्रोलिंग को बढ़ावा मिलता है।
पवित्रा ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा— “अगर किसी ने सर्जरी करवाई है, तो वो उनके पैसे से है, आपसे नहीं लिए गए।”
उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई बदलाव करना चाहता है, तो यह उसका निजी फैसला है—उसे जज न करें।
अंत में सख्त संदेश दिया— “ट्रोल मत करो… बस चुप रहो।”