By rochita
सर्दी-जुखाम में पालक के सेवन से फायदा मिलता है। जिन लोगों को भी सिर दर्द की परेशानी होती है, उनको पालक का सेवन जरूर करना चाहिए।
पालक के गुण से आंख संबंधी समस्याओं में लाभ पहुंचता है।
अक्सर मौसम के बदलने पर गले में खराश या गले में दर्द की शिकायत होने लगती है। इस परेशानी को पालक के सेवन से दूर कर सकते हैं।
अगर सांस लेने वाली नली में किसी प्रकार के संक्रमण के कारण फेफड़ों में सूजन आ जाती है। सूजन को कम करने के लिए पालक का जूस पीना चाहिए
पालक के बीजों तथा पत्तों को पीसकर जोड़ों पर लगाएं। इससे दर्द और सूजन कम होती है।
अक्सर त्वचा के शुष्क हो जाने या किसी एलर्जी के कारण, त्वचा पर खुजली या लाल-लाल दाने आने लगते हैं। इसके लिए पालक के बीज फायदेमंद है
पालक का जूस हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद होता है। पालक में पाये जाने वाले विटामिन्स और मिनिरल जैसे कैल्शियम और आयरन हड्डियों को मज़बूती प्रदान करते हैं
कमजोरी दूर करने के लिए 5-10 मिली पालक पत्ते के रस का रोज सेवन करें। इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है और शरीर को नई ऊर्जा मिलती है।
अंसुतलित खान-पान के कारण ज्यादातर लोगों को उच्च रक्तचाप की बीमारी होने लगी है। इसके लिए 5-10 मिली पालक के रस में समान भाग नारियल का जल मिला लें।