ऑफलाइन स्टोर्स पर अब नहीं मिलेंगे One Plus मोबाइल
1 मई से भारत के कई राज्यों में वनप्स ऑफलाइन स्टोर्स पर नहीं मिलेगा
दक्षिण भारत संगठित खुदरा विक्रेता संघ ने एक बड़ा फैसला लिया और वनप्लस के प्रॉडक्ट्स की ऑफलाइन बिक्री को रोकने की धमकी दी है
अब कंपनी के प्रोडक्ट को ऑफलाइन मार्केट से आसानी से खरीदा नहीं जा सकेगा
कई हजार स्टोर्स ने वनप्लस के हैंडसेट को ना बेचने का फैसला लिया है
वनप्लस दक्षिण भारत में 23 रिटेल चेन के जरिए करीब 4500 स्टोर्स पर अपने प्रोडक्ट को सेल करती है
ये चेन आंद्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में काम करती है.
अब इन स्टोर्स ने वनप्लस के हैंडसेट को सेल ना करने का फैसला लिया है.