‘सरके चुनर’ विवाद पर नोरा फतेही का बड़ा दावा, बोलीं- इन्फ्लुएंसर्स को पैसे देकर भड़काया गया गुस्सा
By Neha
नोरा फतेही ने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने को लेकर हुए विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी है।
By Neha
नोरा ने आरोप लगाया कि गाने के खिलाफ माहौल और गुस्सा भड़काने के लिए कथित तौर पर कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पैसे दिए गए थे।
By Neha
अभिनेत्री के मुताबिक, उन्हें पहले से पता था कि इस गाने को लेकर विवाद हो सकता है और वह इसके लिए मानसिक रूप से तैयार थीं।
By Neha
नोरा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने गाने के हिंदी वर्जन को मंजूरी नहीं दी थी और न ही इसके लिए शूट किया था।
By Neha
नोरा के अनुसार, उन्होंने इस गाने को करीब तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था। उस समय उन्हें इसके बाद होने वाले बदलावों की जानकारी नहीं थी।
By Neha
नोरा ने बताया कि उन्होंने इसे एक बड़ी फिल्म का हिस्सा समझकर शूट किया था। उन्हें संजय दत्त के साथ काम करने का मौका मिला था और उन्होंने इसे ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ के रीमेक जैसा समझा।
By Neha
नोरा ने कहा कि उस समय पूरा गाना रिलीज नहीं हुआ था, बल्कि कुछ क्लिप्स और AI तस्वीरें सामने आई थीं, जिसके आधार पर कई तरह की बातें फैलाई गईं।
By Neha
‘सरके चुनर’ फिल्म ‘केडी-द डेविल’ का गाना है। इसके बोल और कथित अश्लीलता को लेकर विरोध हुआ था और शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।
By Neha