इंटीमेट सीन से किया इनकार, निहारिका एनएम के हाथ से निकल गई बड़ी फिल्म

By Neha

कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस निहारिका एनएम जल्द ही फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

By Neha

निहारिका ने खुलासा किया कि उन्होंने ऑन-स्क्रीन इंटीमेट सीन करने से साफ मना कर दिया था, क्योंकि वह इसमें सहज नहीं थीं।

By Neha

एक बड़ी फिल्म के कॉन्ट्रैक्ट में इंटीमेसी क्लॉज था। उन्होंने पहले ही मेकर्स को अपनी शर्त बता दी थी।

By Neha

मेकर्स ने बॉडी डबल का विकल्प रखा, लेकिन कथित तौर पर फिल्म के हीरो इसके लिए तैयार नहीं हुए।

By Neha

स्थिति ऐसी बनी कि निहारिका को आखिरकार वह फिल्म छोड़नी पड़ी, जबकि उनका ऑडिशन और लुक टेस्ट पहले ही हो चुका था।

By Neha

निहारिका ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें कई रिजेक्शन मिले और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना आसान नहीं था।

By Neha

उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए तय ब्यूटी स्टैंडर्ड्स उन्हें पसंद नहीं आए, इसलिए उन्होंने साउथ फिल्मों का रुख किया।

By Neha

स्टोन बेंच फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट की वजह से उन्हें कई बड़ी साउथ फिल्मों के ऑफर छोड़ने पड़े, जिसका अफसोस उन्हें आज भी है।

By Neha