By rochita
प्रोटीन बालों को झड़ने से रोकता है और ग्रोथ में मदद करता है। वहीं, कैल्शियम भी बालों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
साफ और चमकदार त्वचा की चाहत रखने वालों को भी दूध का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। त्वचा के लिए दूध को पीने के साथ ही चेहरे पर लगाया भी जा सकता है।
दूध का सेवन करने से हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप को नियंत्रण में रखा जा सकता है।
न्यूट्रिशन की कमी की वजह से होने वाली दिमाग संबंधी परेशानी में दूध मददगार साबित हो सकता है।
दूध में एमिनो एसिड ट्राइटोफन और मेलाटोनिन होता है, जो नींद लाने में मदद कर सकता है।
रोजाना दूध पीने से मधुमेह के खतरा से भी बचा जा सकता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम व पेप्टाइड्स शरीर में ग्लूकोज टोलरेंस और इंसुलिन सेंसटिविटी को संतुलित करते हैं।
दूध अपच व एसिडिटी के साथ-साथ अन्य कई तरह की पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
रोजाना दूध पिएं। दूध आपको दांतों की कई तरह की समस्याओं से बचाता है
रोजाना दूध पीने के फायदे में हृदय स्वास्थ्य भी शामिल है। इसके नियमित सेवन से हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है