By rochita
आम में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए होता है। इस वजह से ये आंखों के लिए फायदेमंद रहता है। इसलिए अगर आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो आम जरूर खाएं।
आम में कई तरह के एंजाइम्स होते हैं। ये एंजाइम्स भोजन को तोड़ने का काम करते हैं जिसकी वजह से खाना डाइजेस्ट होने में सहायता मिलती है।
स्वाद में लजीज होने के अलावा आम बै़ड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें फाइबर और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है।
आम का सेवन करने से वजन को भी घटाया जा सकता है।आम का सेवन करने से भूख भी कम लगती है क्योंकि इससे काफी देर तक पेट भरा रहता है।
अगर आम बहुत गला हुआ है तो उसके गुदे को भी आप चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे चेहरे पर निखार आता है।
आम याद्दाश्त को भी बढ़ाने में मददगार है। इसमें ग्लूटामिन एसिड नाम का तत्व पाया जाता है। ये तत्व याद्दाश्त को बढ़ाने का काम करता है।
एक गिलास आम का पना पीकर घर से बाहर निकले तो आपको लू से बचाने में मदद करेगा।
आम में मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। ये तत्व दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
आम में मौजूद पॉलीफेनोल्स ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में मदद करते हैं, जो कोलन, फेफड़े, प्रोस्टेट, स्तन और हड्डी के कैंसर सहित कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुड़ा हुआ है।