‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा के घर लाखों की चोरी, पुलिस ने आरोपी को बिहार से दबोचा
By Neha
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के मुंबई स्थित सांताक्रूज वाले घर से कैश और सोने के गहने चोरी हो गए थे।
By Neha
चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन कमलेश मुखिया को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।
By Neha
पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 76 लाख रुपये की चोरी की प्रॉपर्टी बरामद की है। मामले में आगे की जांच जारी है।
By Neha
आरोपी ने कथित तौर पर फ्लैट से कैश, सोने के गहने और सोने के बिस्किट चोरी किए थे।
By Neha
बताया जा रहा है कि चोरी उस दौरान हुई, जब लोपामुद्रा 20 जून से 27 जुलाई के बीच शहर से बाहर थीं।
By Neha
जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी के पैसों से अपनी बहन के नाम जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा था।
By Neha
सांताक्रूज पुलिस और लोकल क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की और उसे बिहार से गिरफ्तार किया।
By Neha
लोपामुद्रा राउत ब्यूटी पेजेंट टाइटल होल्डर और एक्ट्रेस हैं। उन्हें सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ से पहचान मिली। वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ चुकी हैं।
By Neha