जानिए कैसे अजय देवगन की मस्ट वॉच मूवीज में शामिल होगी 'मैदान'

ईद के मौके पर अजय देवगन की फिल्म मैदान सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है 

इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. आइए हम बताते हैं कि अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' इन पांच कारणों से आप देख सकते हैं

फिल्म 'मैदान फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है. सैयद अब्दुल रहीम भारत में फुटबॉल का स्वर्ण युग लेकर आए थे

बॉलीवुड में हॉकी पर बनीं 'चक दे इंडिया' और क्रिक्रेट पर बनीं '83' जैसी तमाम स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्में आ चुकी हैं. इन फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अब अजय देवगन की फुटबॉल बेस्ड स्पोर्ट्स ड्रामा 'मैदान' आ रही है

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' फुटबॉल पर बेस्ड है. इस फिल्म में आपको फुटबॉल मैच देखने का मजा मिलने वाला है

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को आप पूरी फैमिली के साथ देखने जा सकते हैं. ये फिल्म पूरी तरह से फैमिली एंटरटेनर है

अजय देवगन ने एक्शन, रोमांस और कॉमेडी फिल्में की हैं लेकिन फिल्म 'मैदान' में वह पहली बार फुटबॉल कोच के रोल में दिखने वाले हैं

फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि और गजराज राव भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं