“अरमान मलिक के घर गूंजी किलकारी 👶💙 पायल बनीं चौथी बार मां, ‘मिरेकल बेबी बॉय’ ने जीता दिल!”
बिग बॉस ओटीटी 3 फेम यूट्यूबर अरमान मलिक 5वीं बार पिता बने, पहली पत्नी पायल मलिक ने बेटे को जन्म दिया।
इस बार मलिक परिवार में नन्हे बेटे का आगमन हुआ है।
अरमान ने अस्पताल से फोटो शेयर कर लिखा – “जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं”
कई बार IVF फेल होने के बाद पायल ने इस प्रेग्नेंसी को ‘चमत्कार’ बताया था।
लगातार असफल कोशिशों ने पायल को इमोशनली तोड़ दिया था, फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी।
अरमान ने 2011 में पायल से शादी की, फिर 2018 में बिना तलाक दिए उनकी दोस्त कृतिका से दूसरी शादी की।
लोगों ने अरमान पर एक से ज्यादा शादी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
विवादों के बावजूद सोशल मीडिया पर मलिक फैमिली की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
फैंस बेसब्री से इस नन्हे राजकुमार के नाम का इंतजार कर रहे हैं।