iQOO 12 का Desert Red Anniversary Edition हुआ लॉन्च 

स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू ने पिछले एक दो साल में भारतीय मार्केट में कई सारे दमदार स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. भारतीय बाजार में कंपनी ने बजट और मिडरेंज सेगमेंट में अच्छी पकड़ बनाई है

आईक्यू ने साल पिछले साल दिसंबर के महीने में भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 12 को लॉन्च किया था. इस स्मार्टफोन में लोगों को खूब इंप्रेस किया था. अब कंपनी ने इसका एक नया वेरिएंट पेश कर दिया है

iQOO की तरफ से iQOO 12 का Desert Red Anniversary Edition लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को अपनी चौथी एनवर्सरी के मौके पर बाजार में उतारा है

इस नए वेरिएंट में यूजर्स को बैक पैनल में रेड कलर का लेदर फिनिशन मिलता है. iQOO 12 एक फ्लैगशिप सीरीज का स्मार्टफोन है जिसकी वजह से इसमें कई सारे शानदार फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं

आप इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं

कंपनी ने इसे दो वेरिएंट के लान्च किया है जिसमें आपको 12GB रैम और 256GB स्टोरेज और 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं

12GB रैम वाला वेरिएंट आपको 52,999 रुपये में मिलेगा जबकि वहीं 16GB वाला वेरिएंट आपको 57,999 रुपये में मिलेगा

iQOO 12 Desert Red Anniversary Edition की सेल अमेजन और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 9 अप्रैल से शुरू होगी. अगर आप एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से खरीदते हैं तो 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा, इसके साथ ही आप 9 महीने की मंथली नो कॉस्ट EMI पर भी ले सकते हैं