अगर आप भी नए स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो Xiaomi 14 सबसे बढ़िया फोन है
कंपनी ने शाओमी फेन फेस्टिवल सेल 2024 का ऐलान किया है, जिसमें Xiaomi और Redmi के स्मार्टफोन्स पर बड़ी छूट मिल रही है
Xiaomi Fan Festival 2024 में शाओमी का ये फोन पूरे 10 हजार के डिस्काउंट पर मिल रहा है..
शाओमी 14 फोन (12 जीबी रैम+512GB स्टोरेज) को 10 हजार रुपये सस्ता दिया जा रहा है. लॉन्चिंग के वक्त फोन की कीमत 69 हजार 999 रुपये थी, वहीं इसे अब 59 हजार 999 रुपये में खरीदा जा सकता है
अगर आप फोन को आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर खरीदते हैं तो आपको 5 हजार रुपये का इंस्टेट डिस्काउंट भी मिलने वाला है.
अगर आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाते हैं तो आपको यह फोन और ज्यादा सस्ता मिल जायेगा.
शाओमी के इस फोन में 1.5K रेजॉल्यूशन वाला LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. यह फोन 90W के हाइपरचार्ज सपोर्ट के साथ आता है.
इस फोन को 0 से 50 फीसदी चार्ज होने में सिर्फ 9 मिनट का वक्त लगता है. साथ ही शाओमी 14 IP68 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से बचाने में मदद करता है.