By rochita
टमाटर के ऊपर चीनी डालें और फिर धीरे-धीरे होंठों पर स्क्रब करें ऐसा करने से होठों की डेड स्किन निकल जाएगी और फटे होठों की समस्या से राहत मिलेगी.
घी के इस्तेमाल से भी फटे होठों की समस्या को दूर किया जा सकता है. नियमित रूप से सोने से पहले अपने होठों पर लगाएं और हल्के हल्के हाथों से मसाज करें
होंठों पर रात को सोने से पहले जैतून का तेल, नारियल का तेल लगाएं.
शहद के इस्तेमाल से भी फटे होंठों की समस्या से राहत मिल सकती है.
एलोवेरा को निकालें, होंठों पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद धोकर हटा लें.
फटे होंठ पर मलाई लगाने से होंठ मुलायम हो जाते हैं। रात में सोने से पहले होंठ पर मलाई लगाकर मसाज कर लें।
बादाम के तेल से रोजाना होंठो की मसाज करने से होंठ मुलायम रहते है।
फटे होंठों से परेशान हैं, तो खीरे के रस को 10 से 15 मिनट अपने होठों पर लगाने से आपके होंठ मुलायम बनेंगे।
रात को सोने से पहले फटे होठों पर बर्फ लगाने से होठ मुलायम हो जाते है