By rochita
खूबसूरत दिखने के लिए लोग बहुत कुछ करते हैं. कुछ लोग तो रोजाना मेकअप भी करते हैं. लेकिन चेहरे पर होने वाले डार्क सर्कल्स लोगों की सुंदरता को कम कर देते हैं.
खीरे के दो पतले स्लाइस को 10-15 मिनट के लिए अपनी आंखों पर रखना होगा.इससे आपके डार्क सर्कल कम हो सकते हैं.
एलोवेरा जेल को भी अपनी आंखों के नीचे 15 मिनट के लिए लगाएं.
नारियल तेल को अपनी आंखों के नीचे लगा कर रात भर के लिए छोड़ दें. ऐसा करने से भी डार्क सर्कल्स क्लीन होने लगते हैं
. हल्दी पाउडर को थोड़े से दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे आंखों के नीचे लगाएं.
पानी त्वचा को हाइड्रेटेड रख डार्क सर्कल को कम करने में मदद करता है.
आंखों के नीचे काले घेरे होने का मुख्य कारण होता है तनाव, थकान, नींद की कमी, एलर्जी आदि. इससे बचने के लिए तनाव कम करें और नींद पूरी लें.
कच्चे आलू को पीस कर इसका जूस निकाल लें। रुई की मदद से इस रस को आंखों के नीचे लगा लें।
टी-बैग्ज़ को पानी में डुबोकर फ्रिज में रख दें। फिर जब ये ठंडा हो जाए, तो आंखों पर 10 से 12 मिनट के लिए टी-बैग्ज़ को रख लें।