By rochita
स्कैल्प में मसाज करने से ब्लड का फ्लो बढ़ता है जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है.
अंडे का मास्क आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. अंडे में 70 फीसदी केराटिन प्रोटीन होता है जो डैमेज और ड्राई बालों को सॉफ्ट बनाने का काम करता है
अरंडी को तेल को हमेशा ऑलिव ऑयल या फिर नारियल के तेल के साथ मिक्स करके लगाना चाहिए.
आंवला में जरूरी फैटी एसिड मौजूद होते हैं जो बालों के रोम छिद्रों को मजबूत करने का काम करते हैं
नारियल के तेल में महत्वपूर्ण फैटी एसिड होते हैं जो बालों के शाफ्ट में प्रवेश करते हैं और हेयर फॉल को रोकते हैं. h
नींबू बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और इससे बाल भी तेजी से बढ़ते हैं.
प्याज का रस स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे बालों की ग्रोथ में इजाफा होता है.
बालों में एलोवेरा लगाने से हेयर फॉल, डैंड्रफ और ड्राई हेयर की समस्या दूर होती है। इसके लिए आप ताजा एलोवेरा जेल लेकर इसे अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं।
बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए रीठा का इस्तेमाल प्राचीन काल से किया जा रहा है। यह बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें घना बनाता है।