By rochita
बनाना शेक बनाने के लिए सबसे पहले आपको पके हुए तीन या चार केले लेने है, उसके बाद केलो का छिलका उतार कर छोटे छोटे पीस में काट लें|
मिक्सी का जार लेकर उसमे केले के छोटे छोटे टुकड़ो को डाल दें, फिर जार में स्वादनुसार चीनी डाल कर अच्छी तरह से पीस कर पेस्ट बना लें|
फिर जार में लगभग दो कप कच्चा दूध और इलाइची पॉउडर डाल कर लगभग दो से तीन मिनट तक मिक्सी को चला लें|
एक बात का ख्याल रखें की बनाना शेक बनाने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल करें|
अब किसी जार या बर्तन में शेक को निकाल लें, अब शेक में थोड़े से बारीक कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश डाले
इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें| शेक को लगभग आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें
बनाना शेक बनकर तैयार है| ठंडा होने पर बनाना शेक गिलास में कर लें
ऊपर से थोड़े से बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और टूटी फ्रूटी इसकी गार्निशिंग के लिए डाल दे
आप चाहे तो ऊपर से आइसक्रीम भी डाल सकते है इसके बाद सर्व करे