"Flirting या Overacting? जन्नत संग समर्थ का बिहेवियर देख भड़के फैंस, ‘लाफ्टर शेफ’ हुआ ट्रोल!" 😳🔥
कलर्स टीवी
का शो ‘लाफ्टर शेफ’ अपने कॉमिक अंदाज़ के लिए पसंद किया जाता है, लेकिन अब ट्रोलिंग का शिकार हो गया है।
शो में समर्थ जुरेल और जन्नत जुबैर की केमिस्ट्री दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में समर्थ, जन्नत के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करते दिखे।
वीडियो में जन्नत साफ तौर पर असहज और परेशान नजर आ रही हैं, जो फैंस को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा।
एक यूजर ने लिखा कि ये “जबरदस्ती की लव-केमिस्ट्री” शो के मेकर्स की स्क्रिप्ट का हिस्सा लगती है।
लोगों ने समर्थ के इस बिहेवियर को “घिनौना और शर्मनाक” तक कह दिया।
इस एपिसोड में जन्नत की मां भी मौजूद थीं, फिर भी समर्थ का रवैया नहीं बदला।
समर्थ जुरेल पहले भी फीमेल को-स्टार्स के साथ अपने व्यवहार को लेकर ट्रोल हो चुके हैं।
बिग बॉस के दौरान भी समर्थ, अभिषेक और ईशा मालवीय के बीच रिलेशनशिप को लेकर विवाद सामने आ चुका है।