By Bharti
नैनीताल उत्तराखंड राज्य में स्थित है। यह अपने खूबसूरत नज़ारों के लिए काफी फेमस है। इन नज़ारो को देखने के लिए लोग दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं।
अगर आप नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे हैंं, तो वहां मौजूद इन जगहों पर घूमना न भूलें।
नैनीताल में स्थित यह मंदिर नैनीताल के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां नैना देवी का मंदिर है, जिन्हें नैनीताल की रानी भी कहा जाता है। इस मंदिर को 15वीं शताब्दी में बनाया गया था। यहां देखने हर साल लाखों लोग आते हैं।
सरिता ताल नैनीताल की खूबसूरत झीलों में गिनी जाती है। यह नैनीताल से लगभग 5 किमी की दूरी पर स्थित है। इस झील के आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता हैं। यहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं।
नैनीताल के प्रमुख स्थलों में से एक हनुमान गढ़ी एक धार्मिक स्थल है। यहां हनुमान जी का एक प्राचीन मंदिर हैं जहां आप दर्शन करने जा सकते हैं। यह जगह नैनीताल से सिर्फ 3 किमी की दूरी पर है।
यह झील अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है,जिसमें आप बोटिंग कर सकते हैं। यह झील चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरी हुई है। इसके पूर्वी किनारे पर मौजूद नैनी पीक से भी आप इस झील को देख सकते हैं।
यह जगह नैनीताल शहर से लगभग 4 किमी की दूरी पर स्थित है। टिफिन टॉप एक पिकनिक स्पॉट हैं। यहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।
यह नैनीताल में स्थित छह छोटी गुफाओं वाली एक प्रसिद्ध जगह है। इन छह गुफाओं में टाइगर केव,पैंथर केव,एप्स केव,बैट केव और फ्लाइंग फॉक्स केव घूम सकते हैं।
नैनीताल के जंगलों के बीच बना यह काफी खूबसूरत चर्च है। इस चर्च को ब्रिटिश शासन काल के दौरान 1844 में बनाया गया था। इसे नव गॉथिक शैली में बनाया गया है जो दिखने में काफी शानदार है।