“आकांक्षा चमोला की रहस्यमयी पोस्ट से हिली गौरव खन्ना की शादीशुदा ज़िंदगी? बिग बॉस 19 विनर के रिश्ते पर मंडराया सवाल!”
बिग बॉस 19 के विनर और टीवी स्टार गौरव खन्ना एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला की एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।
पोस्ट में लिखा,
“जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ ज़रूरतें हों, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है।”
कैप्शन में उनके शब्दों
“जब हमें लगा कि हम तैयार हैं, तब हम नहीं थे”
ने अटकलों को और गहरा कर दिया।
पोस्ट वायरल होते ही फैंस कमेंट सेक्शन में सवाल पूछने लगे कि क्या गौरव और आकांक्षा के बीच अनबन चल रही है।
अब तक आकांक्षा या गौरव की ओर से इस पोस्ट पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
2016 में शादी के बंधन में बंधे इस चर्चित कपल को लेकर फैंस को उम्मीद है कि यह सिर्फ एक इमोशनल पोस्ट हो और रिश्ते में सब कुछ ठीक हो।
आकांक्षा चमोला की यह पोस्ट ऐसे समय सामने आई है, जब गौरव खन्ना बिग बॉस 19 जीतने के बाद करियर के सबसे ऊंचे दौर में हैं।