“लंदन के O2 Arena में नहीं मिली एंट्री 😳… अब 20,000 फैंस के साथ करेंगे धमाकेदार एंट्री! 🔥 बादशाह का बड़ा ऐलान”

🇬🇧 भारतीय रैपर Badshah को लंदन के मशहूर The O2 Arena में एंट्री नहीं दी गई।

रैपर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा — “अंदर घुसने नहीं दिया… अब 22 मार्च को 20,000 की फैमिली के साथ घुसूंगा।”

22 मार्च को होने वाले अपने कॉन्सर्ट में बादशाह O2 Arena में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय रैपर बनने जा रहे हैं।

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा  “London, इज्जत का सवाल है… 22 March. O2.”

हाल ही में बादशाह ने NBA All‑Star Celebrity Game में हिस्सा लेकर भी इतिहास रचा।

यह इवेंट Kia Forum, लॉस एंजेलिस में आयोजित हुआ था।

बादशाह ने कहा — “मैं इंडियन हिप-हॉप और भारतीय फैंस की ऊर्जा को दुनिया तक लेकर जा रहा हूं।”

उनका कहना है कि NBA खेल, म्यूजिक, फैशन और कल्चर का संगम है, जहां वह हमेशा खुद को फिट पाते हैं।