मनोज तिवारी की बेटी रीति का दर्द, बोलीं- ‘पापा सपोर्ट नहीं करते’, 10 रुपये का वड़ा पाव खाती हूं
By Neha
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने शो में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
By Neha
रीति ने बताया कि माता-पिता के तलाक के बाद उनके पिता घर से चले गए थे और वह उनसे बहुत कम मिल पाती थीं।
By Neha
रीति ने कहा कि 18 साल की होने के बाद उन्होंने खुद फैसला किया कि वह अपने पिता मनोज तिवारी को करीब से जानना चाहती हैं।
By Neha
रीति के मुताबिक, उन्हें अपने पिता की दौलत और अवसर नहीं मिले, लेकिन उनका नाम जरूर मिला, जिसकी वजह से उन्हें लोगों से सम्मान मिलता है।
By Neha
रीति ने बताया कि मनोज तिवारी ने उनसे कहा था कि अगर उनमें हुनर होगा तो वह खुद अपना करियर बना लेंगी और पिता उनके लिए सब कुछ करके नहीं देंगे।
By Neha
रीति ने बताया कि उन्हें हर महीने करीब 20-25 हजार रुपये का अलाउंस मिलता है, लेकिन उनके मुताबिक इतने पैसों में महीने का खर्च चलाना मुश्किल है।
By Neha
रीति ने दावा किया कि कई बार पेट भरने के लिए उन्हें दिन में दो बार 10 रुपये का वड़ा पाव खाना पड़ता है और वह अपने खर्चों को लेकर काफी सोच-समझकर चलती हैं।
By Neha
रीति ने कहा कि लोग मनोज तिवारी की बेटी होने की वजह से उन्हें बेहद संपन्न समझते हैं, लेकिन उनके मुताबिक उनकी जिंदगी एक आम इंसान की तरह ही मुश्किलों से भरी है।
By Neha