अरुणा ईरानी ने अमिताभ बच्चन को लेकर किया ये खुलासा

हाल ही में अरुणा ईरानी ने अमिताभ बच्चन को लेकर ऐसे खुलासे किए हैं  जिसको लेकर वो सुर्खियों में बनी हुई हैं

अब उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर भी एक हैरान कर देने वाली बात बताई है जिसपर यकीन कर पाना फैंस के लिए थोड़ा मुश्किल है.

अमिताभ बच्चन और अरुणा की जोड़ी कई फिल्मों में नजर आई हैं. दोनों ने साथ में 'बॉम्बे टू गोवा' में भी काम किया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.

अब अरुणा ने बिग बी के साथ काम करने का अपना एक्पीरियंस शेयर किया है. उन्होंने बताया कि सेट पर अमिताभ बच्चन का बिहेवियर बिल्कुल भी फ्रैंडली नहीं होता था.

अरुणा ईरानी ने कहा, 'अमित जी शुरुआत से ही अकेले रहते आए हैं. वे सिर्फ अपने वैनिटी या अपने कमरे में ही समय बिताते थे. मुझे सेट पर उनका व्यवहार कभी भी मिलनसार नहीं लगा.'

अरुणा ईरानी ने दिवगंत अभिनेता राजेश खन्ना को अपना अच्छा दोस्त बताया. अदाकारा कहती हैं कि 'उनसे सभी लोग डरते थे. लेकिन मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं था. वो मुझे बहन कहके बुलाते थे.

अरुणा ने महमूद संग अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा की. एक समय था जब अरुणा और महमूद के अफेयर के चर्चे सुर्खियों में थे.

सालों बाद इन अफवाहों के बारे में बात करते हुए अरुणा ने कहा है कि जब 'कारवां' और 'बॉम्बे टू गोवा' रिलीज हुई तो ये अफवाह फैल गई कि मैंने और महमूद ने चोरी से शादी कर ली है. लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था.

इस गलतफहमी की वजह से मुझे कई सालों तक किसी ने काम नहीं दिया. लेकिन मेरी गलती ये थी कि मैंने तब किसी को सफाई नहीं दी, बल्कि हमें मीडिया को बुलाकर ये बात क्लियर करनी चाहिए थी.'