“मोटी लड़की को काम कैसे मिल रहा है?” अंजलि आनंद पर तानों की बौछार, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
By Neha
एक्ट्रेस अंजलि आनंद लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनकर इंडस्ट्री में अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं।
By Neha
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बाद उन्होंने ‘डब्बा कार्टेल’ और ‘रात जवान है’ जैसी सीरीज में काम किया।
By Neha
अब अंजलि जल्द ही फिल्म ‘धमाल 4’ में अजय देवगन और रितेश देशमुख के साथ नजर आएंगी।
By Neha
उनकी बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद उन्हें सोशल मीडिया पर फैट शेमिंग और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
By Neha
ट्रोल्स उन्हें भद्दे मैसेज भेजकर पूछते हैं कि “मोटी लड़की को काम कैसे मिल रहा है?”
By Neha
देबीना बनर्जी के साथ बातचीत में अंजलि ने बताया कि उन्हें लगातार बॉडी शेमिंग वाले कमेंट्स मिलते हैं।
By Neha
अंजलि ने साफ कहा कि काम साइज पर नहीं, बल्कि काबिलियत पर मिलता है और वह खुद को हीरोइन की तरह देखती हैं।
By Neha
उन्होंने लोगों को सलाह दी कि दूसरों की बजाय अपनी जिंदगी पर ध्यान दें और आत्मविश्वास बनाए रखें।
By Neha