जल्द दुल्हन बनेगीं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा 

नव्या नंदा हर हफ्ते अपने शो 'वॉट द हेल नव्या' में नया एपिसोड लेकर आती हैं 

इस बार शो में नव्या नंदा ने श्वेता और जया बच्चन ने सवाल किया कि क्या बेस्टफ्रेंड से शादी करना सही फैसला होता है?

इस पर जया ने साफतौर पर कहा कि- 'हां', नव्या ने आगे कहा कि दोस्ती के रिश्ते में क्या प्यार लाना सही होता है?

जया ने कहा 'शादी के बाद रोमांस खिड़की से बाहर चला जाता है', नव्या फिर जया से कहती हैं कि- 'अगर दो लोग अच्छे दोस्त हैं तो क्या उन्हें रोमांटिकली इन्वॉल्व होना ठीक बात है?

इसपर श्वेता बच्चन बीच में बोलती हैं कि 'क्या आप कह रही हैं कि अगर आपके मन में अपने दोस्त के लिए फीलिंग्स हैं, तो आपको ऐसा करना चाहिए या नहीं? मुझे लगता है कि लाइफ छोटी है, तो आपको आगे बढ़ना चाहिए

श्वेता ने आगे कहा- 'मुझे लगता है कि जब आप किसी के साथ रोमांटिक रिश्ते में होते हैं तो आप उस इंसान को बेहतर समझते हैं.

जब जया ने श्वेता से पूछा कि इस मामले में रोमांस कितने समय तक चलेगा, तो उन्होंने जवाब दिया, 'मुझे नहीं पता मम्मा.'