अदिति शर्मा ने घरेलू हिंसा केस पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुश्किल वक्त में परिवार का साथ जरूरी

 By Neha

टीवी अभिनेत्री अदिति शर्मा ने घरेलू हिंसा के मामले को लेकर पहली बार खुलकर बात की और अपनी भावनाएं साझा कीं।

 By Neha

अदिति ने अपने पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक, सास उर्मिला कौशिक और ननद कीर्ति कौशिक पर घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

 By Neha

अभिनेत्री की शिकायत के बाद गोरेगांव पुलिस ने 31 जुलाई 2026 को मामले में FIR दर्ज की।

 By Neha

शिकायत में अदिति ने मारपीट, गाली-गलौज, मानसिक उत्पीड़न और चरित्र हनन समेत कई गंभर आरोप लगाए हैं।

 By Neha

अदिति का आरोप है कि उनकी सास ने शादी के दौरान मिले कुछ गहने अपने पास रख लिए और मांगने के बावजूद वापस नहीं किए।

 By Neha

अदिति के मुताबिक, उनकी अभिनीत से मुलाकात जून 2021 में हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों का रिश्ता रोमांटिक हुआ और नवंबर 2024 में दोनों ने शादी की।

 By Neha

अदिति ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों से गुजर रहे लड़के-लड़कियों को हिम्मत रखनी चाहिए और परिवार का साथ मिलना जरूरी है। उन्होंने मेडिटेशन की सलाह भी दी।

 By Neha

अदिति शर्मा ने 2018 में कलीरें से टीवी डेब्यू किया था। इसके बाद वह ये जादू है जिन्न का!, रब से है दुआ और खतरों के खिलाड़ी 14 जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आईं।

 By Neha