आरती छाबड़िया ने बेबी बंप किया फ्लॉट

फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' में अक्षय कुमार की हीरोइन बनीं आरती छाबड़िया ने अपनी अदाओं से लोगों का दिल जीत लिया था

ये खूबसूरत अदाकारा अब मां बनने वाली हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने बेहद यूनिक अंदाज में बेबी बंप फ्लॉट करते हुए वीडियो शेयर करके प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है

वीडियो में आरती छाबड़िया ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस के साथ कई नेकपीस पहने नजर आ रही हैं. उनका बेबी बंप वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है, जिस पर वो हाथ फेरते और फ्लॉन्ट करते दिख रही हैं

'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'हे बेबी' जैसी फिल्मों में भी आरती छाबड़िया ने अपने हुस्न के जलवे बिखेरे हैं

साल 2019 में विशारद से एक्ट्रेस ने शादी की और इसके बाद उन्होनें एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया

एक्ट्रेस ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पारंपरिक स्टाइल में शादी की. इस शादी की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही थी

अब एक्ट्रेस की लाइफ में नया मोड़ आ रहा है.  मां बनने के साथ आरती के जीवन की नई शुरुआत होगी