War 2 बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 58 करोड़ तक कमा सकती है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार।
बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ (War 2), जिसमें ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं, 14 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म जबरदस्त चर्चा में है और ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ चुके हैं।
War 2 पहले दिन तोड़ेगी ‘छावा’ का रिकॉर्ड!
‘वॉर 2’ पहले दिन भारत में लगभग 57.50 से 58.50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। यह कलेक्शन 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग बन सकता है। इससे पहले इस साल सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड विक्की कौशल की ‘छावा’ के नाम था, जिसने पहले दिन 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
‘वॉर 2’ की शूटिंग हो चुकी है पूरी
ऋतिक रोशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “149 दिनों की मेहनत, एक्शन, डांस, चोटें, पसीना और जुनून – ये सब इसके लायक था।” उन्होंने जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के साथ काम करने को “सम्मानजनक अनुभव” बताया।
ऋतिक रोशन का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल
ऋतिक ने पोस्ट में कहा, “कबीर के किरदार को अलविदा कहना हमेशा भावुक कर देता है। मुझे खुद को फिर से सामान्य महसूस करने में कुछ समय लगेगा। अब हम 14 अगस्त 2025 को आपकी प्रतिक्रिया का इंतजार करेंगे।”
Feeling a mixed bag of emotions as the cameras stopped rolling for #War2. 149 days of relentless chase, action, dance, blood, sweat, injuries… and it was all WORTH IT!@tarak9999 sir it has been an honor to work alongside you and create something so special together.… pic.twitter.com/MWCm4QMPyd
— Hrithik Roshan (@iHrithik) July 8, 2025
War 2: स्टारकास्ट और रिलीज डेट
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ कियारा आडवाणी और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर हैं, जो इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म 14 अगस्त 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
For more news: Entertainment


