Vitamin B12 Deficiency Symptoms: थकान, चिड़चिड़ापन और भूलने की समस्या हो सकती है Vitamin B12 की कमी का संकेत। जानिए इसके कारण, लक्षण और भरपाई के घरेलू उपाय।
Vitamin B12 Deficiency Symptoms: अगर आप बार-बार थकावट महसूस कर रहे हैं, भूलने की समस्या हो रही है या मूड अचानक चिड़चिड़ा हो जाता है, तो ये विटामिन B12 की कमी के संकेत हो सकते हैं। अक्सर लोग इन लक्षणों को तनाव या उम्र का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकते हैं।
विटामिन B12 क्यों जरूरी है?
विटामिन B12 शरीर को ऊर्जा देने, रक्त में स्वस्थ रेड ब्लड सेल्स बनाने और नर्वस सिस्टम को ठीक तरह से काम करने में मदद करता है। इसकी कमी से ना सिर्फ शारीरिक थकान होती है, बल्कि मानसिक कमजोरी और स्मृति दोष जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
विटामिन B12 की कमी के मुख्य कारण
उम्र बढ़ना या पाचन तंत्र की कमजोरी
कुछ दवाओं का लगातार सेवन, जैसे एंटीएसिड
शरीर में विटामिन B12 का सही अवशोषण न होना
विटामिन B12 की कमी कैसे पूरी करें?
दूध और डेयरी उत्पाद: गाय का दूध, दही, पनीर और चीज विटामिन B12 के बेहतरीन स्रोत हैं। शाकाहारी लोगों के लिए ये विकल्प खासतौर पर उपयोगी हैं।
अंडा: अंडे की जर्दी में विटामिन B12 भरपूर मात्रा में होता है। यदि आप एगिटेरियन हैं तो सप्ताह में 3 अंडे लेना लाभकारी है।
मछली और चिकन: नॉन-वेज खाने वालों के लिए सैल्मन, टूना, चिकन और रेड मीट विटामिन B12 का अच्छा स्रोत हैं।
फोर्टिफाइड फूड्स: सोया मिल्क, टोफू और अन्य फोर्टिफाइड फूड्स जिनमें विटामिन B12 मिलाया जाता है, शाकाहारी लोगों के लिए उपयोगी हैं।
सप्लिमेंट्स और इंजेक्शन: अगर खान-पान से विटामिन B12 पूरी नहीं हो पा रही है, तो डॉक्टर की सलाह से सप्लिमेंट्स या B12 इंजेक्शन लेना जरूरी हो सकता है।
सावधानी जरूर बरतें
बिना डॉक्टर की सलाह के कभी भी सप्लिमेंट या इंजेक्शन न लें। अधिक मात्रा में विटामिन B12 लेने से शरीर को नुकसान हो सकता है। इसलिए हमेशा ब्लड टेस्ट करवा कर ही सही उपचार करें।
For more news: Health


