Vijay Verma New Girlfriend: विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के ब्रेकअप के बाद अब एक्टर का नाम फातिमा सना शेख के साथ जुड़ रहा है। हाल ही में दोनों को एक साथ कैफे में देखा गया, जिससे अफेयर की खबरें तेज़ हो गई हैं।
Vijay Verma New Girlfriend News: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद अब उनका नाम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख से जोड़ा जा रहा है।
तमन्ना भाटिया संग टूटा रिश्ता? (Vijay Verma New Girlfriend)
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी। दोनों ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज Lust Stories 2 में साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों की नज़दीकियां बढ़ीं। हालांकि, मार्च 2025 में ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति से रिश्ते को खत्म कर दोस्ती तक सीमित कर लिया।
View this post on Instagram
अब फातिमा सना शेख को कर रहे हैं डेट? (Vijay Verma New Girlfriend)
ब्रेकअप के कुछ ही महीनों बाद विजय वर्मा को एक नई एक्ट्रेस के साथ स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय और फातिमा को हाल ही में मुंबई के एक कैफे में साथ देखा गया, जिसके बाद से उनके अफेयर की चर्चाएं ज़ोर पकड़ रही हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की है।
View this post on Instagram
फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में आएंगे साथ नजर
विजय और फातिमा सना शेख फिल्म Gustakh Ishq में एक-दूसरे के अपोजिट नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के पोस्टर की रिलीज़ के बाद दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की भी खूब तारीफ हो रही है। फातिमा ने एक इंटरव्यू में विजय को एक बेहतरीन एक्टर और इंसान बताया।
तमन्ना से जुड़ी पुरानी यादें
तमन्ना भाटिया के साथ विजय का रिश्ता काफी समय तक चर्चा में रहा। उनके इंटीमेट सीन्स और ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग की वजह से दोनों को बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी माना गया। हालांकि, अचानक ब्रेकअप की खबर से फैंस हैरान रह गए।
For more news: Entertainment


