UAE Golden Visa Rules: UAE सरकार ने गोल्डन वीजा के नियम आसान कर दिए हैं। अब भारी निवेश या प्रॉपर्टी खरीदने की जरूरत नहीं, केवल 23.3 लाख रुपये फीस देकर दुबई में लाइफटाइम रेसिडेंसी पाएं। नए पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया जानें।
UAE Golden Visa Rules: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गोल्डन वीजा नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब दुबई में लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए गोल्डन वीजा हासिल करने के लिए भारी-भरकम प्रॉपर्टी या बिजनेस निवेश करना जरूरी नहीं रहा। नई नीति के तहत मात्र 1,00,000 दिरहम (लगभग 23.3 लाख रुपये) की एकमुश्त फीस देकर आप दुबई में लाइफटाइम के लिए रह सकते हैं। पहले ये निवेश करीब 4 करोड़ रुपये तक होता था।
गोल्डन वीजा क्या है?
गोल्डन वीजा 2019 में UAE सरकार द्वारा लॉन्ग टर्म रेसिडेंसी के लिए शुरू किया गया था। इस वीजा से निवेशक, व्यवसायी, स्टूडेंट्स और विशेषज्ञ दुबई में लंबे समय तक रह सकते हैं। अब नए नियमों के अनुसार, इस वीजा की पात्रता में विस्तार कर कंटेंट क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स, पॉडकास्टर और 25 साल से अधिक उम्र के सर्टिफाइड ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।
नए नियमों के तहत कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
अब वैज्ञानिक, रिसर्चर, टीचर, 15 साल से अधिक अनुभव वाले नर्स, बिजनेस प्रोफेशनल, स्टार्टअप फाउंडर्स, डिजिटल क्रिएटर्स, मरीन प्रोफेशनल, यूनिवर्सिटी फैकल्टी और अन्य कई पेशेवर भी गोल्डन वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले यह वीजा केवल बड़े निवेशकों और बिजनेसमैन तक सीमित था।
आवेदन प्रक्रिया और चयन मानदंड
गोल्डन वीजा के लिए आवेदन करने वालों की कड़ी बैकग्राउंड जांच की जाती है। इसमें क्रिमिनल रिकॉर्ड, मनी लॉन्ड्रिंग के केस, और सोशल मीडिया प्रोफाइल की समीक्षा शामिल है। साथ ही सरकार यह भी देखती है कि आवेदक दुबई की आर्थिक और सामाजिक विकास में कितना योगदान दे सकता है। पूरी जांच के बाद ही आवेदन को अंतिम मंजूरी मिलती है।
नए गोल्डन वीजा नियमों से क्या होगा फायदा?
इस बदलाव से दुबई में रहने और काम करने के अवसर अधिक लोगों के लिए खुलेंगे। निवेश की भारी राशि का बोझ खत्म होने से विदेशी पेशेवर और क्रिएटर्स के लिए यह एक बड़ा अवसर साबित होगा। साथ ही UAE की अर्थव्यवस्था और समाज को भी विविध प्रतिभाओं का लाभ मिलेगा।
For more news: Business


