Turmeric Milk in Summer: गर्मियों में हल्दी वाला दूध पीना सुरक्षित है या नहीं? आपको बता दें कि गर्मियों में हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं, लेकिन कुछ सावधानियों का ध्यान रखकर।
Turmeric Milk in Summer: हल्दी वाला दूध पीने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। यह भारतीय पारंपरिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण है। आयुर्वेद में इसे सर्दियों में नियमित रूप से खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन गर्मियों में हल्दी वाला दूध पीना सुरक्षित है या नहीं? आपको बता दें कि गर्मियों में हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं, लेकिन कुछ सावधानियों का ध्यान रखकर। इसके बारे में जानें-
गर्मियों में हल्दी दूध के फायदे
इम्युनिटी को बढ़ाना हल्दी करक्यूमिन, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर है। यह गर्मियों में संक्रमण और बदलते मौसम से बचाव के लिए काफी प्रभावी होता है।
स्किन को करे साफ: पसीना और धूल गर्मियों में स्किन समस्याओं का कारण बनते हैं। हल्दी वाला दूध शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है।
पाचन को करे दुरुस्त: हल्दी गर्मियों में आम गैस, अपच और सूजन से राहत देती है। दूध के साथ लेने पर इसका असर अधिक होता है।
नींद में करे सुधार: गर्मियों की रातों में अच्छी नींद नहीं आना आम है। आपको सोने से पहले एक गिलास गुनगुना हल्दी दूध पीना चाहिए।
गर्मियों में हल्दी वाला दूध पीने के नुकसान
हल्दी और दूध दोनों गरम होते हैं। गर्मियों में इसे ज्यादा मात्रा में या गलत समय पर पीना शरीर को गर्म कर सकता है, मुंह में छाले पैदा कर सकता है या पेट में जलन पैदा कर सकता है। गर्म दूध पीने से कुछ लोगों को पेट फूला हुआ या पसीना आ सकता है, खासकर अगर वह पहले से ही गर्म है।
कब और कैसे पीना चाहिए?
रात को सोने से एक घंटे पहले हल्का गुनगुना पीना सबसे अच्छा है। एक गिलास दूध में एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। इससे बहुत लाभ होगा।


