Trump Tariffs On India: ट्रंप ने विश्व भर में रेसिप्रोकल टैरिफ लगाकर एक तरह से हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है, ताकि अमेरिका उत्पादों पर अधिक टैक्स लगाने वाले देशों पर दबाव बनाया जा सके।
Trump Tariffs On India: राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत सहित दुनिया के करीब 180 से अधिक देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा की। इसके बाद वैश्विक बाजार में हलचल मची है। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप के टैरिफ घोषणा से न सिर्फ महंगाई बढ़ेगी, बल्कि उत्पादन कम होगा, ट्रेड वॉर छिड़ेगा और यहां तक कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मंदी की चपेट में आने तक का अनुमान लगाया जा रहा है
इन सबके बीच, आइये देखें कि अमेरिका ने भारत पर 27 प्रतिशत का टैरिफ क्यों लगाया है। टैरिफ एक तरह का टैक्स है जो आयातित वस्तुओं पर लगाया जाता है।
टैरिफ लगाने का उद्देश्य किसी भी देश का अलग हो सकता है। एक बात है कि टैरिफ लगाने वाला देश आयातित उस विशिष्ट वस्तु के मूल्य को ऊंचा रखना चाहता है, ताकि घरेलू उत्पादनकर्ताओं पर इसका असर न पड़े। यानी, उसका दूसरा लक्ष्य टैरिफ लगाना है और प्रतिस्पर्धा से बचना है।
यह भी कहा जा सकता है कि अगर भारत किसी अमेरिकी उत्पाद पर 50% का टैक्स लगाता है, तो अमेरिका भी भारत से आयातित उत्पादों पर उसी हिसाब से टैक्स लगा सकता है। यानी ऐसा करते हुए घरेलू बाजार को बचाता है और व्यापार का संतुलन बनाए रखता है।
हालाँकि, ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ लगाकर एक तरह से हथियार की तरह इस्तेमाल किया है, ताकि अमेरिका उत्पादों पर अधिक टैक्स लगाने वाले देशों पर दबाव बनाया जा सके।
हालाँकि, दूसरे देशों का तर्क है कि विकासशील देश अधिक टैक्स वसूल रहे हैं या कम विकसित देश। लेकिन ट्रंप ने टैरिफ लगाकर उन देशों पर दबाव डालने की कोशिश की है, जिसका व्यापक असर विश्व अर्थव्यवस्था पर भी हो सकता है।
For more news: Business


