Trump Auto Tariff: ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर मिशिगन के दौरे पर हैं। वह मैकॉम्ब काउंटी में एक रैली में भाग लेकर ऑटो टैरिफ में राहत की घोषणा कर सकते है।
Trump Auto Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही विदेशी कार पार्ट्स पर लगने वाले टैरिफ को कम करने या हटाने के साथ ऑटोमोबाइल कंपनियों को राहत दे सकते हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप जल्द ही विदेशी कार पार्ट्स पर लगने वाले टैरिफ को कम करने या पूरी तरह से हटाने की घोषणा कर सकते हैं। इससे अमेरिकी ट्रकों और कारों पर अतिरिक्त टैरिफ का बोझ कम हो जाएगा।
कई टैक्सों से राहत
फिलहाल, टैरिफ कई अलग-अलग चीजों पर लागू है: रेसिप्रोकल टैरिफ के तहत मेक्सिको, कनाडा और चीन से फेंटेनाइल की आपूर्ति को रोकने के लिए स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ लगाया गया। इसके अलावा, ट्रंप ने 3 मई से विदेशी कार पार्ट्स पर 25 परसेंट का टैरिफ लागू होने वाला है।
विभिन्न देशों से आयातित वाहनों पर लगे अलग-अलग टैक्स में राहत दी जा सकती है, साथ ही विदेशी कार पार्ट्स पर टैरिफ कम होने या हटने के साथ-साथ ट्रंप की नई घोषणा से कई टैक्स एक साथ लगने की स्थिति से बचाव हो सकता है।
ट्रंप मंगलवार को मिशिगन के दौरे पर
अमेरिका के कॉमर्स सेक्रेट्री हावर्ड लुटनिक ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप मंगलवार को मिशिगन के अपने दौरे से पहले ऑटो टैरिफ को कम करने के लिए एक समझौता करेंगे।”उन्होंने कहा, “यह समझौता राष्ट्रपति की व्यापार नीति की एक बड़ी जीत है, क्योंकि इससे देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने वाली कंपनियों को इनाम मिलेगा।” अमेरिका में निवेश करने और उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध उद्यमियों को भी मौका मिलेगा।”
यह बदलाव ऑटो टैरिफ में तब होगा जब ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर मिशिगन के दौरे पर जा रहे हैं, जो अमेरिकी ऑटो इंडस्ट्री का महत्वपूर्ण हिस्सा है। माना जाता है कि ट्रंप मिशिगन के मैकॉम्ब काउंटी में एक रैली में ऑटो टैरिफ पर राहत की घोषणा करेगा। इस नए बदलाव के अनुसार, 3 मई से अमेरिकी कार निर्माता कंपनियों को विदेश से आयात किए जाने वाले ऑटो पार्ट्स पर लगाए गए टैरिफ का आशिंक रूप से रिफंड दिया जाएगा, जो उनके घरेलू उत्पादन के आधार पर किया जाएगा। लेकिन समय के साथ रिफंड कम हो जाएगा। इसका उद्देश्य कार बनाने वाली कंपनियों को अमेरिका में अपनी सप्लाई चेन का बड़ा हिस्सा स्थानांतरित करने के लिए प्रेरित करना है।
ट्रम्प का एक और निर्णय
साथ ही, ट्रंप प्रयास कर रहे हैं कि विदेशों से आयातित कारों पर स्टील और एल्युमीनियम पर डबल टैक्स नहीं लगाया जाए। याद रखना चाहिए कि अमेरिकी ऑटोमेकर्स, डीलर्स और पार्ट्स सप्लायर्स ने टैरिफ पर कुछ राहत की मांग की थी और चेतावनी दी थी कि ट्रंप के उच्च टैरिफ से अमेरिका में कार बनाने की लागत बढ़ जाएगी, जिससे देश के भीतर उत्पादन में कमी आ जाएगी।
For more news: Business


