Tongue Cleaning Benefits: ओरल हाइजीन के लिए सिर्फ दांत नहीं, जीभ भी साफ होनी चाहिए। वरना कई बीमारियां और परेशानियां हो सकती हैं।
Tongue Cleaning Benefits: ओरल हाइजीन से पूरा शरीर स्वस्थ रहता है और दांतों को सुंदर बनाता है। गुणात्मक ओरल हेल्थ हमारे शरीर में कई घातक बैक्टीरिया का प्रवेश रोकता है। क्योंकि अधिकांश बैक्टीरिया मुंह से डाइजेस्टिव और लंग्स में प्रवेश करते हैं और कई बीमारियों का कारण बनते हैं
यही कारण है कि दिन में दो बार ब्रश करने और हर सुबह जीभ साफ करने की सलाह दी जाती है। यदि आप ब्रश करने के बाद अपनी जीभों को साफ नहीं करते हैं, तो आप अपनी सेहत को खराब कर रहे हैं। इससे कई जोखिम उठ सकते हैं। आइए जानते हैं कि नियमित रूप से जीभ की सफाई नहीं करने से क्या नुकसान हो सकता है..।
जीभों की सफाई क्यों आवश्यक है?
जिस तरह आप अपने दांतों को साफ करते हैं, उसी तरह आप अपनी जीभों को भी साफ करना महत्वपूर्ण है। जीभ में कई खतरनाक बैक्टीरिया होते हैं, जो गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं। इसलिए जीभ को ब्रश करने के तुरंत बाद धो देना चाहिए। चॉकलेट और केक खाने के बाद भी जीभ क्लीन करना चाहिए।
जीभ साफ करने से क्या नुकसान हो सकता है?
1. बैक्टीरिया का जमावड़ा
रेगुलर रूप से जीभ नहीं साफ करने से बैक्टीरिया और गंदगी पूरे मुंह में फैल सकती हैं, जिससे कई बीमारियां हो सकती हैं।
2. सांसों से बदबू आना
मुंह की सफाई नहीं करने से मुंह में बैक्टीरिया फैलने लगते हैं, जिससे सांसों से बदबू आने लगती है, जो कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बनती है।
3. पाचन से जुड़ी समस्याएं
जीभ पर जमा गंदगी और टॉक्सिन्स पेट में जाकर पाचन तंत्र को खराब कर सकते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी और कब्ज हो सकते हैं।
4. इम्यूनिटी कमजोर होना
जीभ की सफाई न करने से शरीर में टॉक्सिन्स का स्तर बढ़ सकता है, जो शरीर की इम्यून तंत्र को खराब कर सकता है। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है और आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं।
5. मसूड़ों और दांतों की समस्याएं
मुंह में बैक्टीरिया अधिक होने से दांतों में सड़न, कैविटी और गम डिजीज जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं, इसलिए हर दिन दांतों को साफ करना चाहिए।
जीभ साफ करने की सही प्रक्रिया
- हर सुबह ब्रश करने के बाद स्क्रैपर या टंग क्लीनर से हल्के हाथों से अपनी जीभों को साफ करें।
- प्लास्टिक टंग क्लीनर से बचें।
- अगर आपके पास टंग क्लीनर नहीं है, तो धीरे-धीरे जीभ को सॉफ्ट ब्रश से साफ कर सकते हैं।
- बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल करें।
- अधिक मीठा या चिपचिपा खाने के बाद अतिरिक्त सफाई करें।
For more news: Health


