इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर धमाकेदार नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। जानिए कब और कहां देखें हैप्पी गिलमोर 2, मंडला मर्डर्स, द सैंडमैन सीजन 2 और अन्य बड़ी रिलीज़।
हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई और रोचक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। चाहे आप थ्रिलर पसंद करते हों या इंटेंस ड्रामा, इस वीक आपकी वॉचलिस्ट के लिए कई शानदार ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। जानिए इस हफ्ते कौन-कौन सी बड़ी फिल्में और सीरीज कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होंगी।
1. हैप्पी गिलमोर 2 – 25 जुलाई, नेटफ्लिक्स
एडम सैंडलर की कॉमेडी हिट ‘हैप्पी गिलमोर’ अब अपने सीक्वल के साथ लौट रही है। इस बार भी ओरिजनल कास्ट के साथ नए सितारे जैसे बैड बनी, ट्रैविस केल्से और मार्गरेट क्वाली भी नजर आएंगे। यह फिल्म पुराने दिनों की यादें और गोल्फ़ के खेल को मजेदार तरीके से दर्शाती है।
2. द सैंडमैन सीजन 2 – वॉल्यूम 2 – 24 जुलाई, नेटफ्लिक्स
डीसी कॉमिक्स पर आधारित फैंटेसी ड्रामा ‘द सैंडमैन’ अपने दूसरे और फाइनल सीजन के दूसरे हिस्से के साथ वापस आ गया है। टॉम स्टर्रिज स्टारर यह सीरीज अपनी दिलचस्प कहानी और क्लिफहैंगर्स के लिए जानी जाती है।
3. जस्टिस ऑन ट्रायल – 21 जुलाई, प्राइम वीडियो
जज जूडी शींडलिन की कोर्टरूम डॉक्यूसीरीज ‘जस्टिस ऑन ट्रायल’ में असली केस और ड्रामैटिक रीइनेक्टमेंट्स दिखाए गए हैं। अगर आप रियल लाइफ कोर्ट ड्रामा पसंद करते हैं तो इसे मिस न करें।
4. मंडला मर्डर्स – 25 जुलाई, नेटफ्लिक्स
इस क्राइम थ्रिलर में दो इनवेस्टीगेटर्स एक शांत गांव में हुई हत्याओं की जांच करते हैं, जो एक सदियों पुराने कल्ट से जुड़ी होती हैं। सुरवीन चावला, वाणी कपूर और श्रिया पिलगांवकर मुख्य भूमिका में हैं।
5. रोंथ – 22 जुलाई, जियो हॉस्टार
दो पेट्रोलिंग ऑफिसर नाइट शिफ्ट के दौरान खतरनाक कॉल्स और पर्सनल समस्याओं से जूझते हैं। यह थ्रिलर-ड्रामा आपको पूरी तरह बांधे रखेगा।
6. शाइनी हैप्पी पीपल: ए टीनएज होली वॉर – 23 जुलाई, प्राइम वीडियो
यह डॉक्युमेंट्री धार्मिक उन्माद, साइकोलॉजिकल मैन्यूप्लेशन और पॉलिटिकल एम्बीशन से जूझती जनरेशन की कहानी बताती है, जिसके परिणाम आज भी महसूस किए जा रहे हैं।
7. सरज़मीन – 25 जुलाई, जियो हॉस्टार
इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में एक सेना अधिकारी कश्मीर घाटी को आतंकवाद से मुक्त करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। पृथ्वीराज सुकुमारन, काजोल और इब्राहिम अली खान स्टारर यह फिल्म इस हफ्ते बड़े पर्दे पर कमाल दिखाएगी।


