The Traitors Winner Announced: करण जौहर के शो ‘The Traitors’ का फिनाले 3 जुलाई को हुआ। उर्फी जावेद और निकिता लूथर बनीं शो की विनर और पाईं 70.05 लाख की इनामी राशि। जानें कैसे किया ट्रेटर्स को आउट।
The Traitors Winner Announced: करण जौहर द्वारा होस्ट किया गया रियलिटी शो ‘The Traitors’ आखिरकार अपने रोमांचक पहले सीजन के अंत पर पहुंच गया है। 3 जुलाई 2025 को प्राइम वीडियो (Prime Video) पर फिनाले एपिसोड स्ट्रीम हुआ, जिसमें शो की दो विजेताओं की घोषणा की गई।
उर्फी जावेद और निकिता लूथर बनीं ‘The Traitors’ की विनर
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद और प्रोफेशनल पोकर प्लेयर निकिता लूथर ने अपने तेज़ दिमाग और स्ट्रैटेजिक प्ले के दम पर शो जीत लिया। इन दोनों को विनर के तौर पर ₹70.05 लाख की प्राइज मनी दी गई।
View this post on Instagram
ट्रेटर पूरब झा को दी मात
पूरे शो में कुछ कंटेस्टेंट्स सीक्रेट ट्रेटर्स बनाए गए थे जिनका मकसद था ‘इनोसेंट’ खिलाड़ियों को गेम से बाहर करना। फिनाले में उर्फी और निकिता ने ट्रेटर पूरब झा की पहचान उजागर कर उन्हें गेम से बाहर कर दिया और गेम जीत लिया।
View this post on Instagram
The Traitors Finale के मुख्य हाईलाइट्स
फिनाले एपिसोड टॉप 4 में पहुंचे: उर्फी जावेद, निकिता लूथर, हर्ष गुजराल और सुधांशु पांडे। सुधांशु को वोट आउट कर दिया गया और पूरब झा को अपनी असली पहचान बतानी पड़ी। निकिता और उर्फी ने अंत तक इनोसेंट रहते हुए ट्रेटर्स की साजिशों को मात दी।
शो के बाकी कंटेस्टेंट्स:
‘The Traitors’ में कई फेमस चेहरे नजर आए, जिनमें शामिल थे: करण कुंद्रा, राज कुंद्रा, साहिल सलाथिया, जन्नत जुबैर, महीप कपूर, रफ्तार, अंशुला कपूर, एल्नाज नोरौज़ी, आशीष विद्यार्थी, मुकेश छाबड़ा और अन्य।
सोशल मीडिया पर छाए उर्फी और निकिता
उर्फी जावेद, जो अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, उन्होंने साबित किया कि वह एक स्ट्रॉन्ग प्लेयर भी हैं।
निकिता लूथर, जो एक इंटरनेशनल पोकर प्लेयर हैं, ने अपने गेम प्लान और माइंड गेम से सभी को चौंका दिया।
ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फैन्स लगातार इन दोनों की तारीफों के पुल बाँध रहे हैं।
For more news: Entertainment


