कपिल शर्मा का शो ‘The Great Indian Kapil Show’ सीजन 3 अब 21 जून से नेटफ्लिक्स पर होगा स्ट्रीम। जानिए शो की स्टार कास्ट, प्रोमो डीटेल्स और इस बार क्या होगा खास।
कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने के लिए तैयार हैं। बहुप्रतीक्षित ‘The Great Indian Kapil Show’ Season 3 की अनाउंसमेंट हो चुकी है और साथ ही इसका पहला प्रोमो भी रिलीज़ कर दिया गया है। इस बार भी शो में फुल एंटरटेनमेंट, नई कॉमेडी स्किट्स और कपिल की गैंग के साथ धमाकेदार वापसी होने जा रही है।
‘The Great Indian Kapil Show 3’ का प्रोमो हुआ रिलीज
शो के प्रोमो में कपिल शर्मा अपने पुराने को-स्टार्स जैसे अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, और सुनील ग्रोवर से फोन पर बात करते नजर आते हैं। ये हल्के-फुल्के मजेदार डायलॉग्स दर्शकों को शो के टोन का एहसास कराते हैं। प्रोमो के अंत में कपिल शर्मा कहते हैं, “तो हम आ रहे हैं नेटफ्लिक्स पर The Great Indian Kapil Show Season 3 लेकर, बहुत जल्द!”
View this post on Instagram
शो की स्ट्रीमिंग डेट: कब से शुरू होगा?
नेटफ्लिक्स इंडिया ने भी प्रोमो के साथ शो की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।
“हंसी होगी आउट ऑफ कंट्रोल क्योंकि कपिल और गैंग एक बार फिर कर रहे हैं कमबैक। अब हर फनीवार बढ़ेगा हमारा परिवार — 21 जून से।”
इसका मतलब ये हुआ कि 21 जून 2025 से शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
कौन-कौन होंगे इस बार शो का हिस्सा?
इस बार फिर से दर्शकों को देखने को मिलेंगे शो के कुछ चहेते चेहरे:
कपिल शर्मा (मुख्य होस्ट)
सुनील ग्रोवर (आइकॉनिक किरदारों में वापसी)
कीकू शारदा
कृष्णा अभिषेक
अर्चना पूरन सिंह (जज की कुर्सी पर)
क्या है नया इस सीजन में?
हालांकि प्रोमो में सिर्फ हंसी-मजाक का माहौल दिखाया गया है, लेकिन दर्शकों को इशारा मिल चुका है कि इस बार कुछ नया और एक्सपेरिमेंटल कॉमेडी कंटेंट भी देखने को मिलेगा। “कपिल ने खुद कहा – “पाजी, कुछ ऐसा जो ऑडियंस ने अभी तक ना देखा हो!”
For more news: Entertainment


