Tejasswi Prakash on Karan Kundrra: तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा संग रिलेशनशिप, शादी की अफवाहों और साथ में काम को लेकर खुलकर बात की—कहा, “हम दोनों साथ में बहुत एक्सपेंसिव हैं।”
Tejasswi Prakash on Karan Kundrra: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा अक्सर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में तेजस्वी ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते, शादी की अफवाहों और साथ में काम करने को लेकर खुलकर बात की।
“हम साथ में बहुत एक्सपेंसिव हैं” – Tejasswi का बयान वायरल
इंटरव्यू में तेजस्वी ने मजाकिया अंदाज में कहा. “मुझे लगता है लोग हमें साथ में देखने को तरसते हैं। लेकिन हम बहुत एक्सपेंसिव हैं। तेजस्वी और करण की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें #TejRan के नाम से पुकारा जाता है।
क्या शादी की प्लानिंग कर रहे हैं तेजस्वी-करण?
इन दिनों मीडिया में ये चर्चा तेज़ है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। इस पर तेजस्वी ने साफ किया, “नहीं, अभी ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि दोनों अपने-अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं और निजी जीवन से ज़्यादा ज़रूरी उनके प्रोजेक्ट्स हैं।
ब्रेकअप की अफवाहों पर तेजस्वी का रिएक्शन
तेजस्वी प्रकाश ने करण संग ब्रेकअप की अफवाहों पर भी चुटकी ली और कहा, “हमें यह सब सुनकर मज़ा आता है। फैंस खुद को एंटरटेन करते हैं, और हम भी इस पर हँसते हैं।”
क्या साथ में काम करेंगे तेजस्वी और करण?
फैंस लंबे समय से दोनों को एक साथ ऑन-स्क्रीन देखने के लिए बेताब हैं। इस पर तेजस्वी का जवाब था कि अभी कोई साझा प्रोजेक्ट तय नहीं है, लेकिन यदि सही स्क्रिप्ट और ऑफर आया तो दोनों जरूर साथ काम कर सकते हैं।
तेजस्वी प्रकाश का अगला प्रोजेक्ट?
तेजस्वी फिलहाल अपने अगले फिक्शन शो पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपने नए प्रोजेक्ट के लिए वजन घटाने पर फोकस कर रही हूं। एक्टिंग मेरी प्राथमिकता है, लेकिन हम नहीं जानते कि आगे क्या होगा। जो भी अच्छा ऑफर आता है, हम उसे एक्सेप्ट करते हैं।” तेजस्वी को आखिरी बार सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में देखा गया था, जबकि इससे पहले वह नागिन 6 में नज़र आई थीं।
For more news: Entertainment


